फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One dead and 10 new positive find

14 दिन बाद कोरोना से एक और मौत, 10 नए मरीज मिले

Wed, 30 Dec 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
One dead and 10 new positive find
झांसी। चौदह दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। साथ ही, 10 नए मरीज भी सामने आए हैं। अब तक जिले में 174 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है। जबकि, 10,093 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है।
विज्ञापन

रामनाथ सिटी निवासी 71 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। मृतक को बुखार, कफ, गले में दिक्कत और सांस लेने में परेशानी होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा दस नए मरीज बबीना, छनियापुरा, करगुवां, मसीहागंज, प्रेमगंज, सागर गेट आदि क्षेत्रों से सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 10,093 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है, इनमें से 9,754 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 14 को मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 96.64 प्रतिशत है। वर्तमान में 165 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 34 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। वहीं, 174 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 1.7 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed