{"_id":"ba949d6e3c53e442cfab9c6f2cb6e7b6","slug":"on-the-road-of-the-brook-flowing-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बह रहा नाले का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बह रहा नाले का पानी
झांसी/ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक दतिया गेट के पास जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के कारण दतिया गेट क्षेत्र बदहाल है। यहां
पर लाइन टूटने से नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों का
बुरा हाल है। साथ ही दतिया गेट का लटका दरवाजा भी हादसे को दावत दे रहा है।
नगर का सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र दतिया गेट यहां के बाशिंदों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी से उन पर दोहरी मार पड़ रही है। यहां से गुजर रही पाइप लाइन टूटी हुई है तो वहीं, क्षेत्र का नाला भी साफ-सफाई न होने से चोक को गया है। इसके चलते नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी की दुर्गंध के चलते सांस लेना तक दूभर हो रहा है। बाजार क्षेत्र होने के कारण राहगीर भी मुश्किल में हैं।
वहीं, ऐतिहासिक दतिया गेट का दरवाजा भी उचित रखरखाव के आभाव में जीर्णशीर्ण होता जा रहा है। आधा लटका यह दरवाजा राहगीरों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। यदि शीघ्र ही इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों से शीघ्र इस दिशा में उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है।