फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the opening track , triggering Mumbai trains

ट्रैक खुलते ही जाने लगीं मुंबई की तरफ ट्रेनें

Fri, 14 Aug 2015 12:47 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम मध्य रेल के हरदा- खंडवा खंड में खिरकिया और भिरंगी स्टेशन के मध्य चार अगस्त की रात्रि हुए रेल हादसे के बाद बाधित चल रहा यातायात बृहस्पतिवार से सामान्य हो गया। नौ दिन बाद स्थिति सामान्य होने पर यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के हरदा में हुए ट्रेन हादसे के बाद से भोपाल-झांसी-दिल्ली रूट प्रभावित चल रहा था। ट्रेनों के निरस्त होने से मुंबई, पुणे, नासिक, मनमाड, इटारसी आदि  स्टेशनों पर जाने वाले यात्री परेशान थे। खासकर इस दौरान नासिक में चल रहे कुंभ मेले में शामिल होने जा रहे सैकड़ों यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। वहीं, मौके पर चल रहे युद्धस्तर कार्य के उपरांत बृहस्पतिवार से अप और डाउन ट्रैक का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि, बृहस्पतिवार को गाड़ी संख्या 12108 अप लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12137 डाउन पंजाब मेल, 12138 अप पंजाब मेल, 12148 अप निजामुद्दीन कोल्हापुर एक्सप्रेस, 12171 डाउन लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस, 12486 अप नांदेड श्री गंगानगर एक्सप्रेस, 12541 डाउन गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12542 अप लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 12629 यशवंतपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12456 अप कालका शिरडी एक्सप्रेस व 12458 अप उना हिमाचल नांदेड एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद रही। इस कारण झांसी स्टेशन से उक्त ट्रेनों में जाने वाले एक सौ से अधिक यात्रियों को अपने आरक्षण रद कराने पड़े, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed