फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Oldest guardian take tarpad, beg Bless

पुरखों को दिया तर्पण, मांगा आशीष

Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Oldest guardian take tarpad, beg Bless
झांसी। मंगलवार को पूर्णिमा की तिथि लगने के साथ ही पितृपक्ष शुरू हो गए हैं। लोगों ने अपने पूर्वजों को जल तर्पण किया। वहीं, महानगर में कई स्थानों पर बुधवार से पितृपक्ष प्रारंभ माने जाएंगे।
विज्ञापन

सनातन धर्म में पूर्वजों के आशीष प्राप्ति के लिए पितृ पक्ष में जल तर्पण और श्राद्ध करने की विशेष महत्ता है। लोग हाथों में कुश लेकर जल तर्पण करते हैं। साथ ही गायों व अन्य जीवों को भोजन कराते हैं। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे के बाद पूर्णिमा की तिथि लगने पर अपने पूर्वजों को जल तर्पण किया। कोरोना वायरस से बचाव के कारण अधिकांश लोगों ने घर पर ही जल तर्पण किया। वहीं, पानी वाली धर्मशाला में जलकुंभी लगने के कारण और लक्ष्मी तालाब में पानी भरा न होने के चलते लोग वहां जाने से बचे।
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी आज भी मनाई गई
महानगर में बीते सोमवार की तरह आज मंगलवार को भी अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। लोगों ने घरों में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमाओं का जल में विधिवत विसर्जन किया। वहीं, जलाशयों पर लोग प्रतिमा विसर्जन करने नहीं आए। ऐसे में पानी वाली धर्मशाला, लक्ष्मी तालाब का कुंड, आंतिया तालाब, पहुंज बांध आदि जलाशयों पर पुलिस का कड़ा पहरा भी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed