फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   old temple list send to archaeology department

प्राचीन मंदिरों का मौजूदा हाल भेजा शासन को

Thu, 02 Jan 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
old temple list send to archaeology department
झांसी। प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार और विकास कार्य के लिए संस्कृति विभाग ने पुरातत्व विभाग से मंदिरों की सूची और उनका मौजूदा हाल मांगा था। विभाग ने झांसी से 30 मंदिरों की सूची भेजी है। इनमें महानगर से पंचकुइयां मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, सुंदरगिरी महाकालेश्वर मंदिर, सूर्य शक्ति पीठ मंदिर, पानी वाली धर्मशाला का हजारिया महादेव मंदिर आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भगवान श्री राम की तपो नगरी चित्रकूट को तेजी से संवारा जा रहा है। बुंदेलखंड के लगभग सभी इलाकोें में प्राचीन मंदिरों की भरमार है, जो शैव, शाक्त एवं वैष्णव संप्रदाय के हैं, जिनका निर्माण गोसाईयों, मराठों सहित विभिन्न समाजों व मत संप्रदायों के द्वारा करवाया गया था। इन मंदिरों में बुंदेली भित्ति चित्र और मूर्तिकला के अद्भुत दर्शन होते हैं। लेकिन रख रखाव के अभाव में कई मंदिरों में चित्र लगभग मिट चुके हैं। वहीं, इनमें से कई मंदिर अतिक्रमण की चपेट में हैं और मंदिरों की भूमि का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में प्राचीन मंदिर व उनकी धरोहर सुरक्षित रहे और इनका समुचित विकास कार्य हो सके इसके लिए शासन ने सन 1857 से पहले बने मंदिरों के बारे में जानकारी पुरातत्व विभाग से तलब की थी। इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट अक्तूबर में और अंतिम रिपोर्ट दिसंबर में भेजी गई। सूची में महानगर क ा अठ खंभा मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर, फूटा चौपड़ा का मंदिर, मैमासन देवी का मंदिर, नवग्रह का मंदिर आदि हैं। वहीं बरुआसागर का शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बबीना में राम जानकी मंदिर, चिरगांव में प्राचीन शिव मंदिर, बड़ागांव का राधा कृष्ण मंदिर सहित अन्य हैं। प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे के अनुसार सूची में भेजे गए मंदिरों में विकास कार्य होंगे। यह मंदिर जन सामान्य एवं विभाग के सर्वे में मिले हैं। मंदिरों के मौजूदा हाल पर भी शासन को रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed