फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   offline work closed in nagar nigam jhansi

नगर निगम : 31 अक्तूबर के बाद ऑफलाइन काम बंद

Fri, 09 Oct 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
offline work closed in nagar nigam jhansi
offline work closed in nagar nigam jhansi
झांसी। नगर निगम में 31 अक्तूबर से संपत्तियों के नामांतरण का ऑफलाइन काम बंद हो जाएगा। साथ ही दुकानों के किराए और जानकारी की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होने जा रही है। इसके लिए प्रमुख सचिव ने झांसी समेत प्रदेश के सभी नगर आयुक्त को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश मिलने के बाद निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

शासन ने सभी नगर निगमों को पिछले साल जनता से जुड़ी सुविधाओं को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, लाइसेंस फीस, गृहकर जमा करने समेत तमाम प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी गईं। संपत्तियों के नामांतरण के लिए भी ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर लिया गया, लेकिन इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका। इसके चलते आज भी तमाम नामांतरण की फाइलें ऑफलाइन होती हैं। इसके चलते नामांतरण में देरी होती है। अब शासन ने 31 अक्तूबर से नामांतरण का ऑफलाइन काम बंद करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने सभी नगर आयुक्त को ऑफलाइन नामांतरण पर रोक लगाने के लिए कहा है। इसके लिए आईटी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि ऑनलाइन नामांतरण शुरू करने के लिए जोर दिया जा रहा है। पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। कोशिश है कि 31 अक्तूबर के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया ही अपनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed