फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officials should complete the schemes on time: BDO

योजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी : बीडीओ

Fri, 14 Feb 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Officials should complete the schemes on time: BDO
मोंठ। मोंठ ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। ब्लॉक स्तर पर चल रही विभिन्न योजनाओं के अलावा आवास सर्वे, मनरेगा, राशन की दुकानों का निर्माण, किसान फार्मर आईडी आदि योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि ग्राम स्तर पर आवासों का सर्वे कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से बाहर न रह जाए। इसके अलावा उन्होंने गोशालाओं की स्थिति की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि गोशालाओं के लिए समुचित इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी ने राशन की दुकानों के निर्माण की समयसीमा पर भी जोर दिया और ग्राम स्तर पर चिन्हित दुकानों को निर्धारित समय में बनवाने के निर्देश दिए। यदि कहीं पर दिक्कत आ रही है, तो उसका समाधान शीघ्रता से किया जाए और प्रस्ताव भेजे जाएं। उन्होंने मनरेगा योजना में रोजाना काम करने वाले मजदूरों को उचित मजदूरी दिए जाने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने की आवश्यकता पर भी उन्होंने ध्यान केंद्रित किया और इस बारे में ग्राम पंचायत अधिकारियों को जागरूक करने की बात कही। कई ग्राम स्तर पर किसानों को जागरूक करें कि उनके खेत की फॉर्मर आईडी बनने के बाद उन्हें शासन की योजना का लाभ बड़ी सरलता से मिलने लगेगा। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेश राजपूत, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा गौरव अवस्थी और कई ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed