फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officer work start for making smart city

झांसी को स्मार्ट बनाने के लिए अफसरों ने किया मंथन

Tue, 16 Jun 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Officer work start for making smart city
स्मार्ट सिटी - फोटो : ??????? ????
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत महानगर में कामों को रफ्तार देने के लिए नगर निगम में सोमवार को स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधूरे पड़े कामों को जल्द शुरू करने पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यों के लिए आई निविदाओं का तकनीकी परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्लांट लगाए जाने हैं। 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास, जीजीआईसी के भवन का जीर्णोद्घार, कमांड सेंटर निर्माण और 40 पार्कों में ओपन जिम लगाए जाने को लेकर चर्चा की गई। नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी अमित शर्मा ने कहा कि करोड़ों की लागत से होने वाले इन कार्यों के लिए प्रजेंटेशन और तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वित्तीय परीक्षण होने के बाद कार्यदायी संस्था नामित कर काम शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर बोर्ड के सदस्यों ने स्मार्ट सिटी को लेकर होने वाले कार्यों की जानकारी ली। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस मौके पर एक्सईएन जलनिगम, एक्सईएन विद्युत निगम समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed