फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officer order ignor burn parali in field

अफसरों की सख्ती बेअसर, खेतों में जलाई जा रही पराली

Sat, 31 Oct 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Officer order ignor burn parali in field
झांसी। खेतों में पराली जलाने से रोकने के लिए अफसर पिछले कई माह से रणनीति तैयार कर रहे है। लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी रणनीति बेअसर साबित होती नजर आ रही है। सख्ती के कई दावों के बावजूद फसल की कटाई खत्म होते ही खेतों पर ही पराली जलाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। शुक्रवार को ही पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने 12 से अधिक किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। इस तरह झांसी में यह संख्या बढ़कर 36 के करीब हो गई है।
विज्ञापन

पराली जलाने पर रोकथाम के लिए एनजीटी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसको देखते हुए पिछले कई माह से जिला प्रशासन रणनीति तैयार करने में जुटा था। किसानों को जागरूक करने के लिए लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक की ड्यूटी लगाई गई। पराली जलने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का भी अल्टीमेटम दिया गया। लेकिन, फसल कटने के बाद किसानों के बीच कोई जागरूकता अभियान नहीं चला। कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से भी कोई प्रयास नहीं किए गए। नतीजतन, पराली जलाए जाने की घटना में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। अब तक करीब 48 से अधिक किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके। शुक्रवार को बरुआसागर थाने में ओमप्रकाश, वीरेंद्र कुमार, रामकिशोर, परमानंद, प्रमोद, रामस्वरूप, सुंदर सिंह, कल्यान सिंह, रामप्रकाश, जमुना प्रसाद, शंकर, चिरगांव में महेश प्रसाद आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सेटेलाइट से रिपोर्ट मिलने के बाद भी नहीं टूट रही नींद
पराली जलाने की निगरानी सेटेलाइट से किए जाने की बात कही जा रही लेकिन, इसके बावजूद भी जिन इलाकों में पराली जलाए जाने की घटनाएं सबसे अधिक सामने आईं वहां रोकथाम को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। इन्हीं इलाकों में तीन दिन पहले भी पराली जलाए जाने के मामले सामने आए थे लेकिन, अफसरों ने इसे कूड़ा जलने की वजह से पैदा हो रहा धुआं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed