फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officer break sweap, road pachup work start

टूटी अफसरों की सुस्ती, भरने लगे गड्ढे चकाचक होने लगीं सड़कें

Tue, 29 Sep 2020 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Officer break sweap, road pachup work start
मैरी शमशान घाट रोड पर होता पैचवर्क।
झांसी। जिले भर में सड़कों के लिए नासूर बन रहे गड्ढों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है। अमर उजाला के अभियान का लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान जिले भर में करीब 100 से अधिक गड्ढों पर पैचवर्क किया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र से पहले जिलेभर की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला के सेल्फी विद गड्ढा अभियान के तहत लोग लगातार सड़कों की समस्याओं को मुद्दा उठा रहे हैं। लोग अपने क्षेत्र की सड़कों की तस्वीर भेजकर सड़कों की बदहाली को बयां कर रहे हैं। इसे लेकर मंगलवार से लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान जेल चौराहे से हंसारी रेलवे क्रॉसिंग तक जर्जर पड़ी सड़क को गड्ढा मुक्त कराया गया। यहां छोटे-बड़े करीब 50 गड्ढों पर पैचवर्क कर भरा गया। इसके साथ ही फारीदा से छिरौना मार्ग को गड्ढा मुक्त किया गया। यहां पर विभाग की टीम ने करीब 30 गड्ढ़ों को दुरस्त कराया। इसके साथ ही, मैरी श्मशान घाट मार्ग पर भी गड्ढों को भरवाया गया। लोनिवि निर्माण खंड 3 के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि गड्ढा मुक्ति का 30 फीसद काम पूरा कर लिया गया है। नवरात्र से पहले सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्क ऑर्डर मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं
नगर निगम के ठेकेदार वर्क ऑर्डर मिलने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं कर रहे हैं। नगर निगम ने महानगर की 17 सड़कों के पैचवर्क और गड्ढामुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर थमा दिए हैं। इसमें फिल्टर रोड का निर्माण कार्य भी शामिल है। लेकिन ठेकेदारों ने अब तक काम शुरू नहीं किया है। नगर निगम के अधिकारी भी ठेकेदारों से काम शुरू कराने के लिए संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि लोग गड्ढों के चलते हादसोें के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी निभाएं फर्ज
सड़क पर गड्ढाें में गिरकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अमर उजाला ने सेल्फी विद गड्ढा अभियान शुरू किया है। एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य पूरा करते हुए आप गड्ढे के साथ सेल्फी खींचकर हमें भेजें, जिसे हम अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे। इतना ही नहीं, समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार विभाग तक पहुंचाएंगे। सेल्फी के साथ नाम तथा उस जगह का नाम जरूर लिखें जहां सड़क पर गड्ढा है। सेल्फी मोबाइल नंबर 9415183605 पर भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed