फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Of patients in private hospitals trouble upset Timardar

निजी अस्पतालों में मरीजों की मुसीबत, तीमारदार परेशान

Sun, 13 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Of patients in private hospitals trouble upset Timardar
hospital, jhansi news - फोटो : demo
नर्सिंग होमों में पांच सौ और हजार के नोट स्वीकार नहीं किए जाने से मरीज के तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान चेक के जरिये लिए जा रहे हैं। फुटकर खर्चों के लिए मरीजों के तीमारदार 100 और अन्य छोटे नोटों का इंतजाम बैंक के जरिये कर रहे हैं। हालांकि, कुछ बड़े मेडिकल स्टोर वाले पांच सौ व हजार के नोट लेकर अवश्य देकर मरीजों को राहत देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला के संवाददाता ने मेडिकल कॉलेज गेट नंबर दो के सामने स्थित चार नर्सिंग होमों में का जायजा लिया। बड़ागांव क्षेत्र के ग्राम मुराटा निवासी बालकिशन अहिरवार ने बताया कि उनका बेटा डेंगू से पीड़ित है। पिछले छह दिन से नर्सिंग होम में है। हर दूसरे दिन काउंटर पर उनको भुगतान जमा करने को कहा जाता है। पांच सौ और हजार के नोट काउंटर पर स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। इस कारण उनका पूरा दिन बैंक की कतार में लगने में जाया हो जाता है।
विज्ञापन


 लगभग हर नर्सिंग होम का यही हाल है। मरीज बेहाल हैं लेकिन नर्सिंग होम प्रबंधन पांच सौ और हजार के नोट लेने को तैयार नहीं है। नर्सिंग होम चेक के जरिए भुगतान ले रहे हैं। जिन मरीजों के पास रुपये नहीं है, उनसे छुट्टी के समय चेक लिया जा रहा है। दूसरी तरफ कुछ बड़े  मेडिकल स्टोरों में पांच सौ और हजार के नोट स्वीकार कर रहे हैं। इससे किसी हद तक राहत है। दरअसल पूरे बुंदेलखंड से लोग इलाज के लिए झांसी आते हैं। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के होते होते हैं। नर्सिंग होम प्रबंधन इस बारे में कुछ बताना तो दूर, बात करने तक को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बड़ी मुसीबत है 
बरुआसागर के ग्राम मकारा निवासी प्रमोद ने बताया कि वह इलाज के लिए झांसी आए थे। घर से पांच सौ और हजार के नोट लेकर चले थे। मेडिकल स्टोर वाले नोट लेने को तैयार नहीं है। इस कारण वे बिना दवाओं के ही घर वापस जा रहे हैं। 


कड़ाई की जाए 
ओरछा गेट निवासी विशाल का कहना है कि केंद्र सरकार ने सरकारी अस्पतालों में पांच सौ व हजार के नोटों को स्वीकार करने के आदेश दे रखे हैं। हकीकत तो यह है कि सरकारी अस्पतालों में तो इलाज सस्ता है। वहां अमूमन बड़े नोटों की जरूरत नहीं पड़ती। मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए निजी अस्पतालों के लिए आदेश जारी किए जाने चाहिए।


नरमी बरतें निजी अस्पताल
यह सही है कि निजी अस्पतालों के लिए हजार और पांच सौ नोट स्वीकार करने का कोई आदेश नहीं है। इसके इतर उन्हें संवेदनशीलता से काम लेना चाहिए। मेरा निजी अस्पतालों के प्रबंधन से आग्रह है कि वे नरमी बरतें। रुपये के लिए किसी का इलाज नहीं रोकें। 
डॉ.विनोद यादव
मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed