फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Objective is to remove BJP from power, people also want change: Shivpal

भाजपा को सत्ता से हटाना है उद्देश्य, जनता भी चाहती है बदलाव: शिवपाल

Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Objective is to remove BJP from power, people also want change: Shivpal
झांसी आए शिवपाल यादव। अमर उजाला
झांसी। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर सोमवार को झांसी पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए वे ये यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान मिलने वाला अभूतपूर्व जनसमर्थन बता रहा है कि जनता अब बदलाव चाहती है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

शिवपाल को दोपहर तीन बजे झांसी महानगर में पहुंचना था। लेकिन, जिले की सीमा में प्रवेश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में उनके स्वागत का क्रम शुरू हो गया, जिससे शाम साढ़े सात बजे उन्होंने लंबे काफिले के साथ महानगर में प्रवेश किया। नगर में कई स्थानों पर उनका स्वागत हुआ। सर्किट हाउस पहुंचकर शिवपाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस यात्रा के जरिये वे भाजपा सरकार की पोल खोल रहे हैं। जनता भी अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करेगी। आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा रहित सरकार बनेगी। यात्रा के दौरान उनके साथ प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में प्रसपा के जिलाध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह यादव, दीपमाला कुशवाहा, दीपेंद्र सिंह यादव, अनिल दाऊ, हाजी मोहम्मद कदीर, धीरेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, गजराज सिंह आदि ने किया। जबकि, इससे पूर्व कचहरी चौराहे पर प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव स्वदेश यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर उत्कर्ष यादव, स्वदेश शर्मा, चौधरी मोहम्मद सिकंदर, संदीप यादव, संजय खान, रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत के लिए बैठी महिलाएं हुईं नाराज
झांसी। शिवपाल सिंह यादव के स्वागत के लिए इलाइट चौराहे पर टेंट लगाया गया था। चूंकि, शिवपाल को दोपहर तीन बजे यहां आना था। ऐसे में पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं दोपहर दो बजे से ही यहां पहुंच गईं थीं। लेकिन, घंटों इंतजार के बाद भी शिवपाल का आगमन नहीं हुआ। इससे नाराज होकर महिलाएं उनके आने से पहले ही टेंट छोड़कर चलीं गईं। इस दौरान महिलाओं ने गहरा आक्रोश भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed