{"_id":"5c509df2bdec22736153fe92","slug":"nritygopal-das-says-ram-mandir-date-will-be-finalised-in-dharm-sansad-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म संसद में तय होगी तारीख, जहां रामलला वहीं बनेगा मंदिर: नृत्यगोपाल दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म संसद में तय होगी तारीख, जहां रामलला वहीं बनेगा मंदिर: नृत्यगोपाल दास
Wed, 30 Jan 2019 08:44 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 30 Jan 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि अयोध्या में मंदिरों की कमी नहीं है, लेकिन राम मंदिर का निर्माण वहीं होगा जहां वर्तमान में रामलला विराजमान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 31 जनवरी को प्रयागराज में हो रहे विहिप के धर्म संसद में मंदिर निर्माण की तिथि तय की जाएगी। यह तिथि लोकसभा चुनाव से पहले की होगी या बाद की, यह धर्म संसद में तय किया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने केंद्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अध्योध्या में गैर विवादित भूमि लौटाने का आवेदन देने पर अनभिज्ञता जताई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ विद्वान हैं और ऐसा मुख्यमंत्री मिलना मुश्किल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी जल्द ही मंदिर का निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन