{"_id":"5f1c84c48ebc3e638d295bd0","slug":"now-two-thausend-corona-test-done-in-jhansi-jhansi-news-jhs172391263","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में अब रोजाना होंगी दो हजार कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में अब रोजाना होंगी दो हजार कोरोना जांच
विज्ञापन
now two thausend corona test done in jhansi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोराना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी आज अचानक झांसी पहुंचे। अफसरों के साथ की गई मैराथन बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने तत्काल टेस्टिंग एवं ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। अभी तक रोजाना औसतन 700 टेस्ट किए जा रहे हैं, इन्हें बढ़ाकर मुख्य सचिव ने रोजाना 2000 तक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कंटेनमेंट इलाकों में घर-घर मेडिको सर्वे कराने के साथ ही लक्षण वाले प्रत्येक मरीज की अनिवार्य रूप से जांच कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झांसी को अतिरिक्त एंबुलेंस भी दी जाएंगी। मुख्य सचिव ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। कोविड सेंटरों के रखरखाव में लापरवाही मिलने पर उन्होंने अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
समीक्षा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि अधिकारियों को कोरोना की रोकथाम के उपाय तेज करने को कहा गया है। कंटेनमेंट जोन की निगरानी बढ़ाई जाएगी। यहां प्रत्येक व्यक्ति का डोर-टू-डोर मेडिको सर्वे कराया जाएगा। लक्षण वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। मरीजों की आइसोलेशन एवं ट्रेसिंग व्यवस्था पुख्ता बनाने को कहा गया। मुख्य सचिव ने बताया कि झांसी में 10 लाख किट भेजी जा चुकी हैं। जरूरत पड़ने पर किट बढ़ाई जाएंगी।
उन्होंने अतिरिक्त एंबुलेंस मुहैया कराने की भी बात कही, जिससे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होने में विलंब न हो। इसके पहले मुख्य सचिव ने विकास भवन पहुंचकर कोविड से निपटने के इंतजामों की समीक्षा की। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने मुख्य सचिव को टेस्टिंग एवं आइसोलेशन की रणनीति के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य सचिव ने कोविड सेंटरों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।