फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the arrival status of coach and train will be visible from afar on the platform

अब प्लेटफार्म पर दूर से ही दिखाई देगी कोच और ट्रेन के आगमन की स्थिति

Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now the arrival status of coach and train will be visible from afar on the platform
झांसी। रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेनों की स्थिति को दर्शाने वाले डिस्प्ले बोर्ड के साथ ही कोच इंडीकेशन बोर्ड को बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। रेलवे द्वारा प्लेटफार्म पर आधुनिक सफेद एलईडी लाइटों वाले बोर्ड को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत अब दूरी अधिक होने के बाद भी ट्रेन की स्थिति के साथ ही कोच की स्थिति को साफ देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर कोच की पोजिशन के साथ ही ट्रेनों की स्थिति के लिए वर्ष 2008 में रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर लाल लाइटों वाले कोच डिस्प्ले बोर्ड के साथ ही इंडिकेशन बोर्डों को लगाया गया था। लेकिन समय बीतने के साथ ही उनकी रोशनी फीकी हो गई थी। जिसके चलते दिखाई देने में भी दिक्कतों को का सामना करना पड़ रहा था। विभाग द्वारा डिस्प्ले बोर्ड को बदले की योजना को तैयार किया गया था। जिसके तहत बोर्ड बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। प्लेटफार्म पर 130 कोच इंडिकेशन बोर्ड के साथ ही 20 डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी माह के अंत का कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो-तीन पर लिफ्ट है। लेकिन अब चार व पांच पर लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत लिफ्ट के स्ट्रेक्चर को तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed