फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now sitting and watching will be able to see how much blood, plasma and platelets are in the blood cell

अब बैठे-बैठे देख सकेंगे रक्तकोष में है कितना ब्लड, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स

Mon, 11 Jul 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now sitting and watching will be able to see how much blood, plasma and platelets are in the blood cell
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जल्द ही ई-ब्लड बैंक शुरू होने जा रही है। इसके बाद कोई भी व्यक्ति बैठे-बैठे अपने मोबाइल पर रक्तकोष में उपलब्ध ब्लड, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और पीआरवीसी के बारे में पता कर सकेंगे। वहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर स्टाफ ऑनलाइन डिमांड भेजेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में अभी मैनुअल काम होता है। लोगों को भी पता नहीं होता कि अस्पताल में कितना ब्लड है। कई लोग रक्त न होने पर लौट जाते हैं। फिर किसी डोनर द्वारा उस ग्रुप का ब्लड डोनेट करने के बाद भी जरूरतमंदों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती है। वह रक्त के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। सरकार की योजना के तहत अब देशभर की ब्लड बैंक के लिए ई-रक्तकोष वेबसाइट तैयार हुई है। यहां ब्लड बैंक में कौन-कौन से रक्त समूह उपलब्ध हैं। इसकी जानकारी लाइव मिलेगी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि देश के हर लाइसेंसधारी ब्लड बैंक को ई-रक्तकोष वेबसाइट से जुड़ना जरूरी है। यहां हर दिन रक्त की उपलब्धता के बारे में जानकारी देनी होगी। इसके तहत मेडिकल कॉलेज में भी जल्द ही ई-ब्लड बैंक होने जा रही है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर तीमारदारों को सिर्फ रक्त का नमूना लाना पड़ेगा। स्टाफ पूरा विवरण ऑनलाइन रक्तकोष को भेजेगा।
विज्ञापन

जल्द ही कॉलेज में ई-ब्लड बैंक होने जा रही है। इसके बाद ई-रक्तकोष वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति ब्लड, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और पीआरवीसी के बारे में जानकारी कर सकेगा। कॉलेज में भर्ती मरीजों को ब्लड की जरूरत पड़ने पर परिजनों को कागजात नहीं बल्कि सिर्फ रक्त का नमूना लाना होगा। - डॉ. एमएल आर्या, ब्लड बैंक प्रभारी, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed