{"_id":"5f7f58c38ebc3e9bdb0e3241","slug":"now-private-school-joined-from-dikhsha-app-jhansi-news-jhs1781768150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निजी विद्यालय भी जुडे़ंगे दीक्षा एप से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निजी विद्यालय भी जुडे़ंगे दीक्षा एप से
विज्ञापन
झांसी। दीक्षा एप से अब निजी विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भी जुडे़ंगे। शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर निजी विद्यालयों में भी बेहतर रिजल्ट आए। इस एप में कक्षा एक से लेकर 12 तक के पाठ्यक्रम के सभी विषयों के चार हजार से अधिक वीडियो है। ऐसे में विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा।
दीक्षा एप में अभी तक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक ही जुडे़ है। काफी लंबे समय से दीक्षा एप के माध्यम से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। साथ ही नवाचार की गतिविधियां भी कराई गई है। अब इस एप से निजी विद्यालयों को भी जोड़ने के निर्देश बेसिक विभाग के महानिदेशक ने दिए है। ऐसे में जिला समन्वयक व्हाट्स एप ग्रुप बनाएंगे। जिसमें निजी शिक्षण संस्थाओं के सदस्य जोडे़ जाएंगे। ई पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। साथ ही इन शिक्षकों समय -समय पर प्रशिक्षण भी मिला करेगा। जिला समन्वयक राजेश समेले ने बताया कि दीक्षा एप से निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भी कक्षा बार पढ़ाई करेंगे।
चार हजार से अधिक शैक्षिक वीडियो है एप में
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग (दीक्षा एप) कक्षा एक से 12 वीं तक के लिए स्कूल शिक्षा का एक राष्ट्रीय डिजिटल मंच है। यह एप एक राष्ट्र एक डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में जाना जाता है। दीक्षा एप शिक्षकों एवं छात्रों के मध्य भौतिक ज्ञान एवं डिजिटल ज्ञान को जोड़ने में सेतु का काम करता है। इस एप में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, संस्कृत, इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल आदि के कक्षा एक से आठ तक के पाठ्यक्रम के चार हजार से अधिक वीडियो उपलब्ध है।