फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now police will become smart to collect digital evidence

Jhansi News: डिजिटल सुबूत जुटाने के लिए अब पुलिस बनेगी स्मार्ट

Sun, 20 Apr 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now police will become smart to collect digital evidence
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नए कानून में डिजिटल साक्ष्य की अहमियत को देखते हुए पुलिस को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस को स्मार्ट फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव समेत अन्य उपकरण दिए जा रहे हैं। इनकी मदद से वह डिजिटल साक्ष्य एकत्र करके कोर्ट में पेश करेंगे। फील्ड यूनिट को भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
नए भारतीय कानून में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य को अहम साक्ष्य माना गया है। यह साक्ष्य कोर्ट में अभियोजन के लिए मजबूत अस्त्र साबित होंगे। इनकी मदद से अधिक मामलों में सजा कराई जा सकेगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि नए कानून में गिरफ्तारी समेत प्रवर्तन की प्रत्येक कार्रवाई के दौरान वीडियो बनाना अनिवार्य कर दिया गया। ऐसे में स्मार्ट फोन का इसमें इस्तेमाल होगा। डेटा फीडिंग के लिए टैबलेट मददगार होंगे। इसके साथ ही जनपदवार कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। किट बैग भी मुहैया कराई जा रही है। इसमें कई डिजिटल उपयोग की वस्तुएं हैं। विवेचना में ऑडियो एवं वीडियो को साक्ष्य के तौर पर पेश करने के लिए पेन ड्राइव दी जा रही है।
विज्ञापन


स्मार्ट फोन
झांसी 125
ललितपुर 88
जालौन 96

टैबलेट
झांसी 59
ललितपुर 30
जालौन 43

पेन ड्राइव
झांसी 280
ललितपुर 190
जालौन 220

000
नए कानूनों में डिजिटल साक्ष्य को अहम माना गया है। पुलिस को भी इस लिहाज से आधुनिक किया जा रहा है। इसके लिए इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीद की गई है। यह उपकरण रेंज के पुलिसकर्मियों को जल्द ही मुहैया कराया जाएगा। - केशव कुमार चौधरी, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed