{"_id":"5db3588c8ebc3e01346ce542","slug":"now-pension-for-dhayanchad-award-winers-jhansi-news-jhs1511667153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को भी मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को भी मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
now pension for dhayanchad award winers
अब ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को भी मिलेगी पेंशन
झांसी। अब ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों क ो भी खेल निदेशालय वित्तीय मदद देगा। अभी तक यह आर्थिक सहायता द्रोणाचार्य, अर्जुन पुरस्कार, पदम भूषण और पदम श्री पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियोें को ही दी जाती रही हैं। ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को यह सहायता प्रतिमाह 20 हजार रुपये पेंशन के तौर दी जाएगी।
खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले, इसके लिए प्रदेश के खेल विभाग द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शासन ने खेल निदेशालय को आदेश जारी किए है, कि ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को भी 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता हर माह दी जाए। ध्यानंचद पुरस्कार देश का सर्वोच्च लाइफटाइम पुरस्कार भी माना जाता है। इसे पाने वाले वह खिलाड़ी होते है, जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में खेलों के विकास में उल्लेखनीय कार्य किया हो। इसके अलावा ओलंपिक, पैरा ओलंपिक, एशियाई, विश्व चैंपियनशिप, कामनवेल्थ खेलों के अलावा स्वदेशी खेलों में प्रतिभाग कर विशेष प्रदर्शन किया हो। खेल निदेशालय ने क्रीड़ा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि इसके लिए खिलाड़ियों को आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र के लिए कार्यालय में संपर्क करें।
लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए मांगे नाम
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए महिला व पुरुष खिलाड़ियों के नामों के प्रस्ताव खेल निदेशालय ने 15 नवंबर तक मांगे हैं। खिलाड़ी को इस पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये। वह प्रदेशीय सीनियर टीम का सदस्य रहा हो और राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लिया होना चाहिए।