{"_id":"fa5ddeeeba6745b349bfced0404b86d6","slug":"now-in-shabby-schools-children-read-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जर्जर स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जर्जर स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे बच्चे
झांसी / ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके विद्यालय भवनों में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ताले जड़ दिए गए हैं। इन भवनों में संचालित विद्यालयों को नजदीकी स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में 17 विद्यालयों का किराये के भवनों में संचालन किया जा रहा है। यह भवन जर्जर स्थिति में हैं। निजी संपत्ति न होने की वजह से विभाग इन भवनों की मरम्मत भी नहीं करा पा रहा है। ऐसे में इन विद्यालयों की हालत दिनों दिन बदतर होती जा रही है। खासतौर पर बारिश के दिनों में खतरा और भी बढ़ जाता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी सर्वदानंद ने नगर शिक्षा अधिकारी को खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके विद्यालयों को चिह्नित कर इन विद्यालयों में होने वाले शिक्षण कार्य को नजदीकी विद्यालयों में संचालित कराने के निर्देश दिए थे। इस पर आठ विद्यालयों को नजदीकी स्कूलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें मसीहागंज स्कूल को आजाद गंज में, नई बस्ती स्थित नवीन यूनिट को यूनिट बालक में, नैनागढ़ स्कूल को प्रेमनगर कन्या में, नंदनपुरा स्कूल को लहरगिर्द में, ओरछा गेट बालक को नवीन ओरछा गेट स्कूल में, डरू भौंडेला व आर्य समाज स्कूल को शारदा सदन स्कूल में तथा नवीन पुलिया नंबर नौ स्कूल को पुलिया नंबर नौ प्रथम विद्यालय में स्थानांतरित किया गया है।
नगर शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। जर्जर भवनों वाले विद्यालय नजदीकी विद्यालय भवनों में स्थानांतरित किए गए हैं।