फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   now droan camera survellance railway track

ड्रोन कैैमरे करेंगे पुल और रेलवे ट्रैक की निगरानी

Mon, 17 Jun 2019 12:57 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 17 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
now droan camera survellance railway track
कैमरा - फोटो : demo
झांसी। जल्द ही ड्रोन कैमरे से ट्रेेनों, रेलवे लाइन और पुलों की निगरानी होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से मंडल को दो ड्रोन कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। इन ड्रोेन कैमरे से रेलवे 24 घंटे निगरानी कर सकेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत भी कैैमरे लाभकारी साबित होंगे।
विज्ञापन

मंडल के सुनसान स्थानोें पर स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाती है। इसकी वजह से तत्काल सहायता नहीं पहुंच पाती है। रेलवे बोर्ड रेलवे लाइनों की निगरानी और तत्काल जानकारी करने के लिए प्रत्येक रेल मंडल को ड्रोन कैमरे उपलब्ध कराने जा रहा है। इसके तहत झांसी रेल मंडल को भी ड्रोन कैमरे मिलेंगे। इन कैमरों से बरसात के मौसम में रेलवे पुलों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की रेल लाइनों आदि की निगरानी भी हो सकेगी।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरा उपलब्ध कराने के साथ मंडल मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। ड्रोन कैमरा फोटो और सूचनाएं कंट्रोल रूम को भेजने का काम करेगा। यार्ड रिमॉडलिंग वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरा ट्रेन संचालन में सहायक बनेगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह बताया कि ड्रोन कैमरा ट्रेन संचालन व अन्य कार्यों के लिए सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे रात में भी निगरानी कर सकेंगे
यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेलवे रेल संरक्षा पर भी जोर दे रहा है। रेलवे ट्रैक और पुलों के साथ ओएचई की निगरानी भी हो सकेगी। ये कैमरे रात में भी निगरानी कर सकेंगे। मंडल में अगले महीने ड्रोन कैमरे का ट्रायल भी होगा।


उच्च गुणवत्ता के होंगे कैमरे
बताया गया है कि ड्रोन में काफी उच्च गुणवत्ता का कैमरा लगाया जाएगा। रात में भी इससे होने वाली निगरानी साफ नजर आएगी। उच्च क्वालिटी के कैमरे होने के कारण रात के समय भी फाल्ट को पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed