फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Not full spot, people problm

नहीं भरेंगे गड्ढे खाते रहिए झटके, साल भर तो बनने से रहीं सड़कें

Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Not full spot, people problm
रोड - फोटो : ???
झांसी। अगर आपके आने-जाने के रास्ते पर बड़े-बड़े गड्डे हैं तब इन गड्डों पर चलने की आदत बना लीजिए क्यूंकि सरकार ने पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम को मरम्मत के नाम पर दी जाने वाली रकम में भारी भरकम कटौती कर दी है। इसका असर पीडल्ब्यूडी के कार्यों पर पड़ना भी शुरू हो गया। पीडब्ल्यूडी ने 17 सड़कों समेत नव प्रस्तावित राजमार्गों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव किया था लेकिन, बजट न मिलने से इस वर्ष इन कार्यों के शुरू होने की उम्मीद न के बराबर है।
विज्ञापन

अमूमन प्रत्येक वर्ष पीडब्ल्यूडी को स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष बजट का आवंटन अप्रैल माह में कर दिया जाता है लेकिन, इस दफे नये वित्तीय वर्ष के पहले तिमाही में भी किसी नए कार्य के लिए बजट जारी नहीं किया गया। यहां तक गढ्ढामुक्त अभियान के लिए भी पैसा नहीं दिया गया जबकि शहर के भीतर ही तमाम सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इससे राहगीरों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ती हैं। दूसरे जनपदों से जोड़ने वाली सड़कों की भी बुरी दशा है। पीडब्ल्यूडी ने 17 सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव किया था। प्रस्ताव भी स्वीकृत हो गया लेकिन, कोविड-19 के प्रकोप की वजह से सरकार ने नया बजट जारी करने से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

स्वीकृत कार्यों में पंचमपुरा से चुरारा सपंर्क मार्ग, बेरवाई से मदरवारा बांध के बीच मार्ग, टहरौली से गदहा मार्ग, बिरगुवां मार्ग, धवाकर से धमना मार्ग, मऊ कछियाऊ मार्ग का नव निर्माण, चुरारा टिकरौली से ढकरवारा मार्ग, खनुवा से लारौनी मार्ग, खजराहा से नोटा मार्ग का नवनिर्माण जैसे अहम कार्य शामिल थे। इनके प्रस्ताव आदि तैयार करके सिर्फ बजट का इंतजार था लेकिन, अब यह सभी कार्य पचड़े में फंसते दिखते हैं। यही हाल नगर निगम का भी है। नगर निगम ने भी सड़कों की मरम्मत कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं जबकि निगम सीमा के भीतर भी तमाम सड़कों की हालत खराब है। मंडलायुक्त कार्यालय के सामने की सड़क में जगह-जगह गढ्ढे हैं लेकिन, अब इसके बनने में भी समय लगना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमार्गों का चौड़ीकरण कार्य भी अटका
बुंदेलखंड में पहली बार चार सड़कों को राजमार्ग में परिवर्तित किया गया। इसके बाद इनके चौड़ीकरण कराने समेत अन्य कार्य कराए जाने थे लेकिन अब बजट न होने की वजह से यह कार्य भी ठंडे बस्ते में पहुंच गए। झांसी मंडल में उरई-हमीरपुर को जोड़ने वाला 96 किमी लंबा राठ-कालपी मार्ग, 106 किमी लंबा दबोह-पूंछ मार्ग, ललितपुर का 71 किमी लंबा देवगढ़ टीकमगढ़ मार्ग को राजमार्ग बनाया गया। इन सभी चौड़ाई सात मीटर की जानी थी लेकिन, अब यह यह पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
नए बजट का एलाटमेंट नहीं हुआ है। अत्याधिक आवश्यकता वाले कार्य ही इस बार कराए जा सकेंगे।
सुनील कुमार, एक्सईएन, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed