{"_id":"5f00d11a8ebc3e42da4d34b0","slug":"not-alert-contentment-jone-jhansi-news-jhs1707285149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्र में नहीं हो रही सख्ती, भीड़ से बेकाबू कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्र में नहीं हो रही सख्ती, भीड़ से बेकाबू कोरोना
विज्ञापन
बाहर औरछागेट कपूर टेकरी मार्ग पर हॉट स्पॉट क्षेत्र की एक तरफ की बल्लियां उखाड़ कर आते जाते लोग। अ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के मामले बेकाबू हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सिर्फ बयानों तक सीमित हैं। हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्रों तक में कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी कारण लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।
झांसी में कोरोना वायरस के मामले बुंदेलखंड में सर्वाधिक हैं। इसके अलावा मृत्यु दर के मामले में जिला प्रदेश के दूसरे पायदान पर है। यह हालात बेहद चिंताजनक हैं। शासन भी हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्र में सख्ती करने के निर्देश दे चुका है, ताकि, कोरोना के केसों में कमी लाई जा सके। प्रशासन के अधिकारी भी निर्देश दे चुके हैं कि कंटेनमेंट जोन में सख्ती बढ़ाई जाए और अभियान चलाकर बेमतलब घूमने वालों पर कार्रवाई हो। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बिना मास्क लगाकर लोग घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग तक का पालन नहीं हो रहा है। दुकानों तक में लोग सटकर खड़े हो रहे हैं।
शनिवार को हालात ये रहे कि छनियापुरा में कोविड के जांच के नमूने लिए जा रहे थे, इसके पास ही सब्जी वाले ठेला लगाए हुए बैठे थे। वहीं, कालीमाई हॉटस्पॉट इलाके को सील किया गया था, यहां बल्लियां निकाल दी गईं। बड़ाबाजार में कोरोना वायरस के मरने वाली महिला के घर के पास तक लोग भीड़भाड़ है। इलेक्ट्रॉनिक वाली संकरी गली में भी लोगों का जमावड़ा रहा। वहीं, इस मामले में एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।