{"_id":"61db344113733a23d21d713b","slug":"nomination-will-be-done-in-different-courts-of-collectorate-returning-officer-will-be-decided-jhansi-news-jhs2127962184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट की अलग-अलग कोर्ट में होंगे नामांकन, रिटर्निंग ऑफिसर तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट की अलग-अलग कोर्ट में होंगे नामांकन, रिटर्निंग ऑफिसर तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। नामांकन पत्र 25 जनवरी से एक फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे। जिले की चारों विधानसभाओं के नामांकन कलक्ट्रेट की अलग-अलग कोर्ट में होंगे। रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी तय कर दिए गए हैं। बबीना विधानसभा के नामांकन पत्र कलक्ट्रेट परिसर स्थित अपर नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे। झांसी नगर के नामांकन उप जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में होंगे। जबकि, मऊरानीपुर के नामांकन पत्र नगर मजिस्ट्रेट व गरौठा विधानसभा के नाम निर्देशन पत्र अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) की कोर्ट में जमा होंगे।
बबीना विधानसभा का रिटर्निंग ऑफिसर मोंठ की उप जिलाधिकारी सान्या छाबड़ा को बनाया गया है। मोंठ और टहरौली के तहसीलदार व चिरगांव के बीडीओ को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। झांसी नगर विधानसभा का रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी को बनाया गया है। तहसीलदार सदर तथा बड़ागांव व बबीना के बीडीओ को एआरओ बनाया गया है। मऊरानीपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम मऊरानीपुर अंकुर श्रीवास्तव को बनाया गया है। जबकि, तहसीलदार मऊरानीपुर तथा मऊरानीपुर व बंगरा के बीडीओ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं। गरौठा विधानसभा के आरओ की जिम्मेदारी एसडीएम गरौठा को दी गई है। तहसीलदार गरौठा तथा बामौर व गुरसराय के बीडीओ को एआरओ बनाया गया है।