फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No random billboards will be installed , must be allowed

नहीं लगाए जाएंगे बेतरतीब होर्डिंग, अनुमित जरूरी

Wed, 31 Aug 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 No random billboards will be installed , must be allowed
sapa, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। समाजवादी पार्टी में अब अनुशासन की बयार चल पड़ी है। पार्टी के लोग नगर में बेतरतीब तरीके से होर्डिंग नहीं लगा सकेंगे। होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए उन्हें जिलाध्यक्ष से अनुमोदन लेना होगा। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नाम पर फेसबुक और व्हाट्सएप पर ग्रुप भी नहीं चलाए जा सकेंगे। जिलाध्यक्ष के निर्देशन में ही ग्रुप चलेंगे। नियमों को नजरअंदाज करने वालों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


सड़क पर आवागमन में होने वाली समस्या को नजरअंदाज करते हुए राजनीतिक दल बेतरतीब ढंग से होर्डिंग और कीऑस्क लगा देते हैं। पिछले दिनों भाजपा ने पूरे शहर को अवैध होर्डिंगों से पाट दिया था। अमर उजाला ने इसके खिलाफ अभियान चलाया था। इसका असर समाजवादी पार्टी पर पड़ा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की ओर से जारी नियमावली के तहत होर्र्डिंगें केवल चिह्नित स्थानों पर ही लगेंगे, ताकि राहगीरों को आवागमन में दिक्कत न हो और ट्रैफिक बाधित न हो। होर्डिंग, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री लगाने से पहले जिलाध्यक्ष से अनुमोदन लेना होगा।   
विज्ञापन


.... ताकि पार्टी की छवि धूमिल न हो 
अक्सर होर्डिंगों में ऐसे चेहरे भी नजर आ जाते हैं, जिनकी समाज में छवि अच्छी नहीं है। इससे जनता के बीच पार्टी का गलत संदेश जाता है।  साथ ही बेतरतीब होर्डिंग से राहगीरों को भी दिक्कत होती है। सोशल मीडिया पर सपा के नाम से कई ग्रुप चल रहे हैं, जिनमें फूहड़ भाषा इस्तेमाल की जाती है। इससे पार्टी की छवि धूमिल होती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छत्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष - समाजवादी पार्टी  

अवैध कब्जे की सूचना दें, कार्रवाई होगी 
जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने के लिए पार्टी की ओर से भी कदम उठाए जाएंगे। लोग अवैध कब्जे की सूचना पहले पुलिस को तथा बाद में उन्हें दें। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। सूचना उनके मोबाइल नंबर 09453044144 पर दी जा सकती है। 

चंद्रपाल को एक और झटका 
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जालौन में पार्टी के चार कद्दावर नेताओं को अनुशासनहीनता के चलते निष्कासित कर दिया है। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष नन्नू राजा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित, पूर्व युवा पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह मौखरी समेत राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव के भाई जालौन के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भी शामिल हैं। नेताओं का निष्कासन जिला पंचायत चुनाव में हुई गुटबाजी के चलते किया गया है।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले सांसद को पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद से तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति से भी हटाया गया था। भाई का पार्टी से निष्कासन सांसद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed