{"_id":"6191647632f13474b21258bd","slug":"no-power-cut-at-the-visit-of-pm-jhansi-news-jhs2087799163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणानमंत्री का दौरा निर्बाध बिजली मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणानमंत्री का दौरा निर्बाध बिजली मिलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी की जयंती पर मिलेगी निर्बाध बिजली
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय ‘झांसी जलसा’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। इसलिए 16 नवंबर की शाम से 20 नवंबर की सुबह तक निर्बाध बिजली मिलेगी।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर महानगर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बिजली के तारों में व्यवधान पैदा न हो, इसलिए पेड़ों की छंटाई की जा रही है। जेल चौराहा क्षेत्र और ग्वालियर मार्ग पर दिन भर पेड़ों की छंटाई का काम चलता रहा। विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान कोई व्यवधान न हो, इसलिए कम से कम पचास कर्मचारियों के पास बनाए जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने विद्युत पारेषण मंडल के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर झांसी जलसा कार्यक्रम के अंतर्गत 16 नवंबर की शाम से 20 नवंबर की सुबह तक झांसी नगर को किसी भी प्रकार की बिजली कटौती से मुक्त करने को कहा है। 220 केवी उपकेंद्र दुनारा और 132 केवी उपकेंद्र हंसारी को 17 से 19 नवंबर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति करने को कहा है, ताकि किसी प्रकार का व्यवधान न हो। बता दें कि प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे के साथ-साथ अन्य अधिकारियों का भी आगमन होगा।