{"_id":"61fd7c9e65800b7b30439d65","slug":"no-one-took-steps-back-all-45-candidates-said-we-are-in-the-field-jhansi-news-jhs2143637156","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने भी पीछे नहीं खींचे कदम, सभी 45 प्रत्याशी बोले..मैदान में हैं हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने भी पीछे नहीं खींचे कदम, सभी 45 प्रत्याशी बोले..मैदान में हैं हम
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हुई। चारों विधानसभाओं से कोई भी प्रत्याशी अपना पर्चा वापस लेने नहीं पहुंचा। सभी 45 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं।
जनपद की विधानसभा की चार सीटों से 52 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे। इनमें विभिन्न कमियों के चलते सात के नामांकन खारिज कर दिए गए थे। 45 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों को तय प्रक्रिया के अनुसार नाम वापस लेने का मौका दिया गया, लेकिन इसके लिए एक भी आगे नहीं आया। अब मऊरानीपुर और झांसी सदर विधानसभा से 10-10, गरौठा से 14 तथा बबीना विधानसभा से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
झांसी सदर से 10 प्रत्याशी
भाजपा से रवि शर्मा, सपा से सीताराम कुशवाहा, कांग्रेस से राहुल रिछारिया, बसपा से कैलाश साहू, निर्दलीय अनूप सिंह, बुंदेलखंड क्रांति दल से शरद प्रताप सिंह, एआईएमआईएम से सादिक अली, राइट टू रिकॉल पार्टी से संजीव कुमार सिंह, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी से धीरेंद्र कुमार माहौर व आम आदमी पार्टी से बीएल भास्कर।
विज्ञापन
बबीना से हैं 11 प्रत्याशी
भाजपा से राजीव सिंह, सपा से यशपाल सिंह यादव, बसपा से दशरथ सिंह राजपूत, कांग्रेस से चंद्रशेखर तिवारी, जन अधिकार पार्टी से रानी देवी, निर्दलीय जयराम पाल, हरीओम, राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी से राम सिंह, निर्दलीय राजकुमार, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से केशव सिंह व शिवसेना से शिरोमण सिंह।
मऊरानीपुर से हैं 10 प्रत्याशी
सपा से तिलकचंद्र अहिरवार, बसपा से रोहित रतन, अपना दल से रश्मि आर्य, कांग्रेस से भगवानदास कोरी, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से घनश्याम कोरी, जन अधिकार पार्टी से बृजकुंवर, आम आदमी पार्टी से मोहनलाल सिंगरया, निर्दलीय जितेंद्र कुमार, शिवसेना से मीना कुमारी तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से मनोहर।
गरौठा से हैं 14 प्रत्याशी
सपा से दीपनारायण सिंह यादव, कांग्रेस से नेहा संजीव निरंजन, भाजपा से जवाहर लाल राजपूत, बसपा से वीरसिंह गुर्जर, निर्दलीय कृष्णकुमार, मानवेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी से पुष्पेंद्र सिंह, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से पूनम सिंह, निर्दलीय प्रेमकुमारी खंगार, जन अधिकार पार्टी से राजेंद्र पाल, निर्दलीय अरुण कुमार, निर्दलीय ग्यादीन, पुष्पेंद्र तथा किसान रक्षा पार्टी से गौरीशंकर बिदुआ।
11 निर्दलीय प्रत्याशी हैं मैदान में
झांसी। जिले की चारों विधानसभाओं से 11 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सर्वाधिक छह गरौठा विधानसभा से हैं। जबकि, बबीना से तीन तथा मऊरानीपुर व झांसी सदर विधानसभा से एक-एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।