फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no money people and make so far away

धन न मिलने से मजदूर, पलायन को मजबूर

Wed, 13 Apr 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
no money people and make so far away
manrega - फोटो : amar ujala
झांसी। जिले की 379 ग्राम पंचायतों में मनरेगा की मजदूरी का पैसा समय पर नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने काम ठप कर दिया है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा अधिकारियों ने 15 हजार प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का निर्णय तो ले लिया, लेकिन भुगतान न होने से इन कार्यों को पूरा कराना सपने जैसा लगता है।वहीं, बेरोजगारी और सूखे का दंश झेल रहे जनपद के लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में कुल 496 ग्राम पंचायतें हैं। मनरेगा के तहत इन ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा स्वीकृत 248 प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराया गया था। लेकिन, अधिकांश प्रोजेक्ट के सफल न होने के कारण मजबूरन उनका काम बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, जिन प्रोजेक्ट पर काम हुआ, उनका भुगतान लटक गया। इसी के चलते प्रोजेक्ट का काम सिमट कर महज 117 ग्राम पंचायतों तक सीमित रह गया। अब 379 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के पास न तो खेती बची है और न ही गांव में रोजगार। ऐसे में ग्रामीणों के पास पलायन के  अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। उधर, मनरेगा उपायुक्त विकास कुमार का कहना है कि चालू वित्तीय वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में जल्द काम शुरू कराया जाएगा। इस वर्ष मनरेगा के तहत कुल 15 हजार प्रोजेक्ट पर काम करने का लक्ष्य है। इसके तहत कुल 37 हजार जॉब कार्डधारकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर लगभग 83 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed