फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No consensus, will lead the state decides

नहीं बनी सहमति, प्रदेश नेतृत्व करेगा फैसला

Thu, 31 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
No consensus, will lead the state decides
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष पद पर सहमति न बनने के कारण फैसला अब प्रदेश नेतृत्व करेगा। उम्मीद है कि चार या पांच जनवरी को लखनऊ में होने वाली बैठक में महानगर अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी। यह चुनाव भाजपा में कई लोगों के लिए ‘नाक का सवाल’ बन गया है।
विज्ञापन


26 दिसंबर को भाजपा कार्यालय पर चुनाव अधिकारी ह्दय नारायण दीक्षित व सह चुनाव अधिकारी नरेंद्र सिंह जादौन की देखरेख में महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन हुआ था।
विज्ञापन


वैसे तो बारह सक्रिय सदस्यों ने आवेदन खरीदे थे, मगर महानगर के पांच मंडल अध्यक्ष व पांच प्रतिनिधियों में से एक समर्थक व एक प्रस्तावक के रूप में आवेदन में नाम जरूरी होने के कारण छह दावेदारों ने ही तय समय में नामांकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें भी दो के नामांकन समर्थक व प्रस्तावक का नाम न होने के कारण निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद प्रदीप सरावगी, सुधीर सिंह, मुकेश मिश्रा व वर्तमान अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ही दावेदार बचे थे।

चुनाव समिति ने चारों दावेदारों के बीच सामंजस्य बैठाने का प्रयास किया, मगर सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में इन सभी नामों को प्रदेश नेतृत्व के पास भेज दिया गया है। खास बात यह है कि इनमें एक दावेदार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुछ पदाधिकारियों के चहेते हैं तो दूसरे सदर विधायक रवि शर्मा की पसंद हैं।

तीसरे दावेदार को पूर्व महानगर अध्यक्षों का समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा वर्तमान अध्यक्ष उच्च स्तर पर अपनी जुगाड़ फिट करने में लगे हुए हैं। इस कारण यह चुनाव नाक का सवाल बन गया है।

क्षेत्रीय पदाधिकारी नहीं जुटा सके प्रस्तावक व समर्थक
जिला व महानगर अध्यक्षों को लेकर जिस तरह घमासान मचा हुआ है, इससे साफ है कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। यही कारण है कि महानगर अध्यक्ष के लिए एक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने भी नामांकन किया था, मगर वह एक समर्थक व प्रस्तावक भी नहीं जुटा सके। इस कारण चुनाव समिति को उनका नामांकन रद करना पड़ा।


दो जनवरी को जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन
जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए दो जनवरी को नामांकन होगा। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी रघुराज प्रताप सिंह व सह चुनाव अधिकारी इंजी राकेश गुप्ता की देखरेख में होगी। मालूम हो कि जिलाध्यक्ष के लिए अभी पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह व जिला महामंत्री संजय दुबे के नाम ही सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed