{"_id":"6ac95f2ec88bd0cf2002c41d","slug":"no-cleanliness-was-found-in-the-kitchen-at-mishra-dhaba-in-chirgaon-jhansi-news-c-11-jhs1004-894023-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चिरगांव के मिश्रा ढाबा पर किचन में नहीं मिली सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चिरगांव के मिश्रा ढाबा पर किचन में नहीं मिली सफाई
विज्ञापन
-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
झांसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने चिरगांव स्थित मिश्रा ढाबा के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। किचन में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर टीम ने नोटिस जारी करते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके अलावा दूध, पनीर, ग्रेवी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय लैब भेजा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक खाद्य पदार्थों की किसी भी शिकायत/ समस्या के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805533 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान सत्यम भारती, सुरेश चौरसिया, अमर बहादुर गुप्ता, ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो