फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no cctv cameras in police station

थानों में नहीं लग सके सीसीटीवी कैमरे

Fri, 30 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
no cctv cameras in police station
झांसी। आईजी कानपुर जोन द्वारा दिए गए निर्देश के बाद भी थानों में सीसीटीवी नहीं लग सके। तीन थानों में सीसीटीवी लगे भी तो वह काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


आई जी कानपुर जोन आशुतोष पांडेय ने फरियादियों की थानों पर सुनवाई नहीं होने की शिकायतों को गंभीरता से लिया था। उन्होंने थानेदारों की जिम्मेदारी तय करने के लिए थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के आदेश दिए थे, ताकि फुटेज से पुष्टि हो सके कि पीड़ित अपनी फरियाद लेकर थाने पर गया था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी और डीआईजी स्तर से मॉनीटरिंग के आदेश दिए गए थे।

शुरूआती चरण में थाना नवाबाद, सीपरी बाजार व मऊरानीपुर थानों के कार्यालय और बाहर आने-जाने के स्थान पर सीटीटीवी कैमरे लगाए गए। मॉनीटरिंग के लिए स्क्रीन थानेदारों के कार्यालयों में लगा दी गईं। कैमरे तो लग गए, लेकिन मॉनीटरिंग किसी भी स्तर पर नहीं की गई।
विज्ञापन


यही वजह है कि आज तक किसी भी अधिकारी ने थाने से फुटेज लेकर इसकी बात की तस्दीक नहीं की कि पीड़ित थाने पर फरियाद लेकर गया था या नहीं। थानों पर फरियादियों के साथ होने वाले सलूक के बारे में भी पता नहीं किया गया। स्थिति यह है कि तीनों थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। बाकी थानों में कैमरे अब तक नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed