फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NMC team arrives for PG seat in Dermatology

Jhansi News: त्वचा रोग की पीजी सीट के लिए आई एनएमसी टीम

Thu, 08 Oct 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
NMC team arrives for PG seat in Dermatology
झांसी। मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पीजी की सीटों की अनुमति के लिए एनएमसी टीम पहुंच गई। टीम ने ओपीडी से लेकर वार्ड और ऑपरेशन थियेटर तक की व्यवस्थाएं देखीं और देर रात लौट गई।
विज्ञापन

बताते चलें, मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग और यूरोलॉजी विभाग में परास्नातक (पीजी) की सीटें नहीं हैं। कॉलेज प्रशासन काफी समय से पीजी की सीटें मिलने की दिशा में प्रयास कर रहा है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) की टीम त्वचा रोग विभाग पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही मेडिसिन विभाग के डॉ. जकी सिद्दीकी, चेस्ट ऐंड रेस्पीरेटरी विभागाध्यक्ष डॉ. मधुर्मय शास्त्री, दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. खुश्तर हैदर विभाग पहुंच गए।
विज्ञापन

टीम ने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद दवाओं की उपलब्धता, वार्डों में भर्ती रोगियों के इंतजाम आदि देखे। बताते हैं कि जल्द ही एनएमसी की टीम यूरोलॉजी विभाग का निरीक्षण करने के लिए आ सकती है। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि त्वचा रोग विभाग का पीजी सीट के लिए एनएमसी की टीम ने सघन निरीक्षण किया है। टीम से काफी सकारात्मक संकेत मिले हैं, जिससे जल्द पीजी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed