{"_id":"5c7bcb12bdec2273a5198011","slug":"nitin-gadkari-declares-betwa-river-as-waterway-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी ने बेतवा नदी को जलमार्ग घोषित किया, दिया डीपीआर बनाने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी ने बेतवा नदी को जलमार्ग घोषित किया, दिया डीपीआर बनाने का आदेश
Sun, 03 Mar 2019 06:09 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को झांसी आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने बेतवा नदी को जलमार्ग घोषित करने की घोषणा की। साथ ही मंच से ही उन्होंने डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेतवा मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पहुंचकर यमुना में मिल जाती है। इस पर जलमार्ग बन जाने से आवागमन बेहद सस्ता और सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि यदि केन-बेतवा गठजोड़ की तैयारी पूरी है। योगी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहमति पत्र पर दस्तखत कर दें, तो तीन दिन के भीतर बीस हजार करोड़ की इस परियोजना के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नितिन गडकरी ने यहां जनसभा को संबोधित किया। साथ ही छह सौ करोड़ से अधिक की विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी मौजूद रहीं।