फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nireshan

एमएलसी चुनाव को लेकर कोतवाल रामप्रकाश ने ब्लॉक में बने बूथों का किया निरीक्षण

Mon, 04 Apr 2022 10:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
nireshan
मोंठ। एमएलसी चुनाव को लेकर सोमवार को कोतवाल रामप्रकाश ने पुलिस बल के साथ मोंठ ब्लॉक में बने बूथों का निरीक्षण किया। बूथ के आसपास बने मकान मालिकों से संपर्क कर उनके पते लिखे और कहा कि घर में कोई भी आता है तो इसकी सूचना तुरंत कोतवाली में दें। चुनाव के दिन अगर कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बूथ के आसपास सुबह से ही पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एमएलसी चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पालिकाध्यक्ष, सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद मतदान करेंगे। मोंठ ब्लॉक में 187 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एमएलसी चुनाव में पहली बार अर्द्धसैनिक बल की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान से लेकर मतगणना तक इन्हें ही सुरक्षा व्यवस्था संभालनी होगी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ की घटना पर जताया विरोध
मोंठ। सोमवार को राजस्वकर्मियों ने विगत दिनों पहले हुई प्रतापगढ़ जनपद की तहसील लालगंज में नायब नाजिर के साथ हुई दर्दनाक घटना की निंदा की और राजस्वकर्मियों ने बताया कि उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी दयासागर यादव, आयोध्या प्रसाद यादव, काशी प्रसाद, सत्यनारायण तिवारी, रोहित वर्मा, गिरीश कुमार, आलोक यादव, हरगोविंद प्रजापति कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुआरियों खेलने पर 33 लोगों पर लिखा मुकदमा
पूंछ। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकंदरा में विगत रविवार को पुलिस द्वारा छापा मारकर जुआरिओं के पकड़ने के दौरान पुलिस के साथ अभद्रता एवं मारपीट के मामले में पुलिस ने 13 नामजद एवं 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। रविवार को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम सिकंदरा में जुआ खेलने की सूचना पर उप निरीक्षक बृजेश साहू के नेतृत्व में पुलिस वालों ने खिलाड़ियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। उसी दौरान जुआरियों और पुलिस में मारपीट हो गई। छापा मारने के दौरान पुलिस ने 17 हजार रुपए बरामद किए। उपनिरीक्षक बृजेश साहू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार, सिकंदर खान, शेरू खान, रिंकू , राजेन्द्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, राहुल सहित 13 नामदर्ज व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के साथ किया दुष्कर्म
पूंछ। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम में चाकू की नोंक पर जेठ ने अपनी छोटी भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि विगत 20 मार्च को वह ग्राम सिकंदरा में अपनी भतीजी की शादी में आई हुई थी। रात करीब 11 बजे उसके जेठ रामगोपाल प्रजापति ने उसे अपने घर ले गया और अकेला पाकर उसे दबोच लिया। गले पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed