फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nine by two and a half years old

ढाई साल की बच्ची समेत नौ ने पाई मोतियाबिंद से निजात

Tue, 02 Nov 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nine by two and a half years old
झांसी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित ढाई साल की बच्ची का मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन किया। इसके अलावा अन्य आठ बच्चों का भी नि:शुल्क ऑपरेशन हुआ। दो को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जन्म से ही मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे बच्चों के इलाज के लिए 26, 27 अक्तूबर को आरबीएसके के अंतर्गत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 बच्चे जांच के लिए आए थे। आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर डॉ. रामबाबू ने बताया कि 25 बच्चों में नौ को ऑपरेशन के लिए चिह्नित कर उनका ऑपरेशन किया गया है। वहीं, दो बच्चों को उच्चतर संस्थान में जांच के लिए रेफर किया गया है। ऑपरेशन के बाद संयुक्त निदेशक डॉ. विनोद कुमार यादव ने सभी बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की। ऑपरेशन के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों में मोतियाबिंद दो तरीके से होता है। गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार का संक्रमण होने से बच्चे में कई प्रकार के विकार की संभावना बढ़ जाती है, उसमें एक मोतियाबिंद भी है। इसके अलावा सिर या आंख में किसी प्रकार की चोट लगने से भी मोतियाबिंद हो सकता है। ऐसी स्थिति में जितना जल्दी हो सके जांच कराकर इलाज कराएं। वरना बच्चे की आंखों की रोशनी कम या खत्म अथवा तिरछापन आने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed