फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nijjamuddin express se trala takrane ki janch suru

निजामुद्दीन एक्सप्रेस से ट्राला टकराने की जांच शुरू, सीआरएस ने दर्ज किए बयान

Thu, 03 Oct 2019 08:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
nijjamuddin express se trala takrane ki janch suru
निजामुद्दीन एक्सप्रेस से ट्राला टकराने की जांच शुरू, सीआरएस ने दर्ज किए बयान
विज्ञापन

झांसी। ग्वालियर रेल सेक्शन के रायरू स्टेशन के पास सोमवार की रात जबलपुर - निजामुद्दीन एक्सप्रेस से ट्राला टकराने के मामले में रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान ने जांच शुरू की। इस दौैरान हादसे की तह तक जाने के लिए यात्रियों से लेकर रेलकर्मियोें के बयान दर्ज किए। जांच मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में जारी रही है।

ग्वालियर रेल सेक्शन के बिरलानगर और रायरू स्टेशन के बीच सोमवार की रात करीब एक बजे ट्राला अचानक ट्रैक पर आ गया था। इसी बीच मौके से गुजरी 22181 जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्राला से तेजी से टकराती निकल थी। ट्राला इंजन के पीछे जनरल बोगी से टकराता गया था। इस हादसे में अमित पुत्र धनीराम निवासी नोहटा दमोह के साथ ही घायल रवि डागर पुत्र गोपाल डागर (21) निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी महाराजपुरा ग्वालियर, मनीष कुमार (23) पुत्र रमेश चंद्र निवासी अछनेरा थाना कोतवाली आगरा, दिलप्रीत सिंह (20) पुत्र जटार सिंह निवासी वायु नगर आलमतारा मिल के पास डीडी नगर महाराजपुरा ग्वालियर, जोगेंद्र (18) पुत्र लाखन सिंह उजरई, थाना कागारौल आगरा, नितिन पुत्र कृष्णकुमार (30) थाना राहतगढ सागर, अमति पुत्र धनीराम (22) केवलारी नोहटा थाना नोहटा दमोह एवं आशीष पुत्र ध्रुवपाल (26) शांतिनगर कालोनी दमोदरपुरम मथुरा घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। इस प्रकरण की जांच रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान को सौंपी गई थी। उन्होंने झांसी आकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में जांच शुरू की। उन्होंने यात्रियों से लेकर रेलकर्मियों से सिलसिलेवार जानकारी हासिल कर सभी बयान के दर्ज किए। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने अस्पताल पहुंच कर घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed