फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   niece got married in an hour after On confirmation of Corona to uncle in Jhansi

झांसी में चाचा को हुआ कोरोना, बिना फेरे विदा हुई दुल्हन, धरी रह गईं तैयारियां

Mon, 29 Jun 2020 06:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Jun 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
niece got married in an hour after On confirmation of Corona to uncle in Jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एक घर में शादी की खुशियों को कोरोना वायरस ने फीका कर दिया। जिस युवती की शादी थी, उसके चाचा में कोराना की पुष्टि होते ही सोमवार को मेडिकल टीम उनके घर पहुंच गई और रिश्तेदारों को ले जाकर क्वारंटीन कर दिया। जिस वक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, उस वक्त दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। 
विज्ञापन


बाद में दुल्हन सीधे विवाह घर पहुंची। यहां पुलिस की मौजूदगी में परिवार के चंद खास लोगों की उपस्थिति में कुछ ही देर में वरमाला डलवाकर सादगी के साथ विवाह संपन्न कराया गया। बिन फेरे के दुल्हन को विदा किया गया। इस दौरान सारी तैयारियां धरी रह गईं। 
विज्ञापन


सागर गेट अंदर निवासी एक परिवार में पिछले कई रोज से बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार जुट रहे थे। सोमवार को गल्ला मंडी रोड स्थित एक विवाह मंडप में सुबह शादी का कार्यक्रम था। जिस युवती की शादी थी, उसके चाचा दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा और युवती का घर अगल-बगल है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार सुबह युवती के घर पहुंच गई। वहां से कुछ रिश्तेदारों को एंबुलेंस से ले जाकर क्वारंटीन कर दिया गया। इस दौरान दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। वहीं, उसकी मां, बहन और भाई विवाह घर में तैयारियों में जुटे हुए थे। 

इसके बाद पुलिस गल्ला मंडी स्थित विवाह घर पहुंच गई और जल्द से जल्द शादी निपटाने के लिए कहा। आनन-फानन दूल्हे के पक्ष के पांच और दुल्हन की तरफ के 10-12 लोगों की उपस्थिति में विवाह संपन्न कराया गया। 

बिना फेरे ही वरमाला डलवाकर दुल्हन को खामोशी के साथ विदा करा दिया गया। इस दौरान सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। किसी ने खाना भी नहीं खाना। बचा हुआ खाने को रिश्तेदारों के यहां बर्तनों में रखकर बंटवा दिया गया। बाद में विवाह घर पहुंची एंबुलेंस दुल्हन के परिजनों को लेकर जाकर क्वारंटीन कर दिया।

मां बोलीं, धूमधाम से न शादी कर पाई, न विदा
दुल्हन की मां ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते वैसे ही सुबह की शादी रखी थी। परिवार व जान पहचान के 40 लोगों को ही शादी में न्योता दिया था। धूमधाम से शादी के अरमान तो कोरोना के चलते पहले ही धरे के धरे रह गए थे मगर यह घटनाक्रम होने की वजह से बेटी को अच्छी तरह से विदा भी नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed