{"_id":"5daa143f8ebc3e93d56cd800","slug":"nidhi-priyanka-and-sanjay-first-in-runing-jhansi-news-jhs1506562149","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधि, प्रियंका, संजय और अनिकेत दौड़ में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधि, प्रियंका, संजय और अनिकेत दौड़ में अव्वल
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निधि, प्रियंका, संजय और अनिकेत दौड़ में अव्वल
झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से ध्यानचंद स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। इसमें संजय अहिरवार, निधि राजावत, प्रियंका अहिरवार, अनिकेत ने दौड़ में अव्वल स्थान पाया। इसके साथ ही गोला फेंक के भी मुकाबले हुए। जिनमें पलक परिहार, निधि राय, अमित यादव व विशाल ने शानदार प्रदर्शन किया।
स्टेडियम में हुई तीन हजार मीटर की दौड़ में बालिका सीनियर वर्ग में निधि राजावत ने पहला, राम देवी ने दूसरा, श्वेता ने तीसरा, जूनियर बालिका वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में प्रियंका अहिरवार ने पहला, वर्षा भारतीय ने दूसरा और अंजलि सिंह ने तीसरा स्थान पाया। बालकों के सीनियर वर्ग में तीन हजार मीटर की दौड़ में संजय अहिरवार ने पहला, जितेंद्र कुमार ने दूसरा, ऋषभ नायक ने तीसरा, जूनियर वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में अनिकेत ने पहला, अनुराग यादव ने दूसरा और ऋकेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक के सीनियर बालिका वर्ग में निधि राय ने पहला, कामिनी शाक्या ने दूसरा, निदा खान ने तीसरा, जूनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक में पलक परिहार ने पहला, प्रभा प्रजापति ने दूसरा और साक्षी दुबे ने तीसरा, बालकों के सीनियर वर्ग में अमित यादव ने पहला, पवन श्रीवास ने दूसरा, विक्रम कुशवाहा ने तीसरा, जूनियर वर्ग में विशाल ने पहला, आकाश श्रीवास ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान पाया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल आवश्यक है। बच्चे हारजीत पर ध्यान न देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करें। इस अवसर पर उपशिक्षा निदेशक मंशाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर जीजीआईसी प्राचार्या संध्या चतुर्वेदी, क्रीड़ा समिति सचिव अखिलेश ब्रह्मचारी, सुदर्शन शिवहरे, जेएस भोगल, अजय सिंह, दिनकर सक्सेना, मनोज मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, सुमन श्रीवास्तव, अर्चना गौतम, सुशीला अहिरवार, इकबाल खनूजा, मनमोहन मनु आदि मौजूद रहे। संचालन आशमा खान ने किया और आभार जिला क्रीड़ा समिति के सदस्य अजय रजक ने जताया।