फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Newly married woman hangs herself after talking to her husband

Jhansi News: पति से बात करने के बाद फंदे से झूली नव विवाहिता

Sun, 18 Aug 2024 04:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman hangs herself after talking to her husband
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शनिवार शाम रक्सा के पुनावली कला गांव में पति से मोबाइल पर बात करने के बाद नव विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसके सुसाइड की वजह मालूम नहीं चल सकी। परिजनों ने पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


पुनावली कला निवासी उत्तम राजपूत खेती किसानी करते हैं। 20 जून को अपनी बड़ी बेटी सोनम (21) की शादी बड़ागांव के शंकरगढ़ निवासी वीरपाल से की थी। राखी मनाने को सोनम इन दिनों मायके आई थी। शनिवार को परिजन खेत गए थे। सोनम घर में अकेली थी। उसके चचेरे भाई अनिल के मुताबिक सोनम शाम करीब पांच बजे पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। शाम करीब सात बजे जब वह घर पहुंचा, तब कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर भी जब नहीं खुला तब उसने खिड़की से अंदर देखा। अंदर सोनम का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर उसने शोर मचाया। आस पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। रक्सा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोनम का मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उसमें आखिरी कॉल उसके पति की थी। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed