फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Newly appointed DIG Naithani will take charge tomorrow

Jhansi News: कल पदभार संभालेंगे नवनियुक्त डीआईजी नैथानी

Sat, 06 Jan 2024 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed DIG Naithani will take charge tomorrow
झांसी। अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर झांसी आ रहे डीआईजी कलानिधि नैथानी रविवार को पदभार संभालेंगे। वह 2010 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले वह लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, गाजियाबाद के एसएसपी रह चुके हैं। जबकि, पीलीभीत, कन्नौज, फतेहपुर, मिर्जापुर के एसपी भी रहे। पीएसी अलीगढ़ व मुरादाबाद में कमांडेंट भी रह चुके हैं। अपराध नियंत्रण में उनकी गिनती प्रदेश पुलिस के अच्छे अधिकारियों में होती है। बता दें कि डीआईजी नैथानी मूलरूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने इलेक्ट्रानिक व कम्यूनिकेशन से बीटेक व पुलिस प्रबंधन में एमबीए किया है। उनकी पत्नी दीप्ति चंदोला भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी हैं। जबकि, बड़े भाई नीरज नैथानी भारतीय सेना में कर्नल हैं। नवनियुक्त डीआईजी शनिवार की रात झांसी पहुंचेंगे और रविवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed