फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   new year celebration is in the air

डांस-मस्ती-लाइट, पार्टी ऑल नाइट

Mon, 01 Jan 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 01 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
new year celebration is in the air
new year - फोटो : demo pic
रात 12 बजते ही कलेंडर की तारीख बदली और नए साल का आगाज हो गया। शहरवासियों ने होटलों, क्लबों में जमकर पार्टी और मस्ती की। रातभर लोग घरों में नए साल के जश्न में गाते-झूमते रहे। गली मुहल्ले में भी लोगों ने पार्टी की।
विज्ञापन


साल के 365 पड़ाव पार कर खट्टी-मीठी यादों के साथ साल 2017 ने विदा ले ली। नई उमंग और उम्मीदों के साथ 2018 का आगाज हुआ। नए साल के स्वागत में लोगों ने होटलों, क्लबों में रात नौ बजे से पार्टी शुरू कर दी थी। कभी रोमांटिक, कभी पंजाबी, कभी रिमिक्स गानों पर युवा जमकर थिरके। कपल्स ने एक-दूसरे का बांहों में लेकर हैप्पी न्यू इयर कहा। सड़कों पर भी लोगों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया। फॉर्म हाउसों पर हुई न्यू इयर की पार्टियों में डीजे, ड्रिंक, डिनर, डांस के जरिए नए साल का उत्साह और उमंग के साथ स्वागत किया गया। कॉलोनी, मुहल्लों में भी लोगों ने खान-पान के कार्यक्रम आयोजित किए। रात में कुछ मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


देर रात तक दी शुभकामनाएं
रात बारह बजे के बाद से देर रात तक लोगों ने एक-दूसरे को फोन करके शुभकामनाएं दीं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी संदेश भेजकर लोगों ने नया साल शुभ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल और बुके भी दिए
नए वर्ष में अपनेपन की खुशबू को बनाए रखने के लिए फूलों की जमकर खरीददारी हुई। फूल विक्रेताओं ने भी नए साल को लेकर तैयारी कर रखी थी। तरह-तरह के खूबसूरत बुके तैयार कर रखे थे। कई लोगों ने दोस्तों, रिश्तेदारों के घरों में बुके भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed