{"_id":"6105a20f8ebc3eba0a7ddd5f","slug":"new-overbridge-will-be-built-at-jhansi-station-facilities-will-increase-jhansi-news-jhs200872074","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी स्टेशन पर बनेगा नया ओवरब्रिज, बढ़ेंगी यात्री सहुलियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी स्टेशन पर बनेगा नया ओवरब्रिज, बढ़ेंगी यात्री सहुलियतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड के सबसे बड़े झांसी स्टेशन को यात्रियों के लिए और सुविधाजनक बनाने की तैयारी चल रही है। सभी प्लेटफार्म को जोड़ने वाला नया ओवरब्रिज समेत सुविधाजनक लाउंज बनाया जाएगा। स्टेशन के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच को आसान बनाने के लिए लिफ्ट भी लगेगी।
झांसी स्टेशन की इमारत अंग्रेजों के समय की है। 18वीं सदी में इंडियन मिडलैंड रेलवे का मुख्यालय झांसी में बनाया गया। उसके बाद इसी इमारत से रेलवे का संचालन होता रहा। यात्री सहूलियतों के लिहाज से स्टेशन की भीतरी संरचना में बदलाव होता रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित सबसे पुराने पुल की आयु पूरी हो चुकी। रेलवे उसे अनुपयोगी घोषित कर चुका। उसकी जगह अब नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह ओवरब्रिज प्लेटफार्म संख्या एक पर बनेगा। इसके साथ यह प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार एवं पांच को भी जोड़ेगा। यहां तक यात्रियों की पहुंच को सुविधाजनक बनाने के लिए लिफ्ट एवं एक्सलेटर की भी व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नया लाउंज भी बनेगा। इसमें यात्रियों के बैठने के लिए सभी सहूलियतों का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा स्टेशन के लुक में बदलाव होगा। स्टेशन के सामने बाएं हाथ पर बने रेलवे कोर्ट को भी हटाकर दूसरी जगह ले जाया जाएगा। सामने बनी पार्किंग को भी वहां से हटाकर दूसरी जगह बनाया जाएगा। इससे स्टेशन की इमारत खुलकर सामने आ सकेगी। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक ओवरब्रिज की मंजूरी मिल गई है। लाउंज का निर्माण आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा।
फुट ओवरब्रिज पर बने रैंप का लोकार्पण आज
स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन पर बनाए गए फुटओवर ब्रिज के रैंप का लोकार्पण आज होगा। इसके साथ ही यहां लगाई गई लिफ्ट का भी लोकापर्ण होगा। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक दोपहर पौने दो बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा।