फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New born baby find in house third floor

मकान की तीसरी मंजिल की छत पर मिली नवजात

Thu, 05 Nov 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
New born baby find in house third floor
झांसी। बुधवार सुबह थाना कोतवाली क्षेत्र के गोलाकुआं निवासी एक व्यक्ति के मकान की तीसरी मंजिल की छत पर एक नवजात बच्ची मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई गई है।
विज्ञापन

गोलाकुआं निवासी शहीद खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह वह करीब 8 बजे घर की तीसरी मंजिल की छत पर पहुंचे। यहां एक चादर में नवजात बच्ची देखकर घबरा गए। खबर मिलते ही घर पर लोगों का हुजूम जमा हो गया। सूचना पर उनाव गेट चौकी प्रभारी महाराज सिंह मौके पर पहुंचे। नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह पूरी तरह स्वस्थ बताई गई है। पुलिस ने आसपास जांच कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

घर से लगी हुई हैं कई मकानों की छतें
शहीद खान के मकान से कई घरों की छतें आपस में मिली हुई हैं। छतों के रास्ते कोई भी एक दूसरे की छतों पर जा आसानी से आ जा सकता है। ऐसे में पुलिस मान रही है कि कोई नवजात को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पड़ोसियों से भी घटना की जानकारी ली। लेकिन, कोई कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोद लेने पहुंचे प्रोपर्टी डीलर
नवजात बच्ची के मिलने की खबर पाकर महानगर के झारखड़िया मोहल्ला निवासी प्रोपर्टी डीलर मुकेश अग्रवाल गोद लेने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह अपने भतीजे भूपेंद्र अग्रवाल के लिए बच्ची गोद लेना चाहते हैं। भतीजे का एक चार साल का बेटा है। उनकी बेटी गोद लेने की इच्छा है। कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने नियमानुसार गोद देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed