फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nepal bordar pr tenat honge homgard

नेपाल बॉर्डर पर तैनात होंगे होमगार्ड

Sun, 31 Dec 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
nepal bordar pr tenat honge homgard
homegard, jhansi news - फोटो : demo
प्रदेश के होमगार्ड्स, खाद्य प्रसंस्करण, युवा कल्याण, सैनिक कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश से जुड़ी नेपाल सीमा की सुरक्षा में होमगार्डों को दूसरी पंक्ति में तैनात किया जाएगा, जिसका प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेज दिया गया है। इतना ही नहीं नये वित्तीय वर्ष में सरकार होमगार्डों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। यह भी कहा कि सरकारी संस्थाओं में केवल होमगार्ड्स ही तैनात होंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के महापौर कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि भारत सरकार ने बिना फाटक की रेलवे क्रासिंग पर होमगार्ड्स तैनात करने को कहा है। इसलिए रेलवे ने होमगार्ड्स के जवान मांगे हैं। प्रदेश के आठ जिलों में बॉर्डर पर होमगार्ड्स तैनात किए जाएंगे। इसमें दस से बारह हजार जवानों को रोजगार मिलेगा। यह होमगार्ड्स पंजाब की तर्ज पर काम करेंगे। पहली पंक्ति में आर्मी और दूसरी पंक्ति में होमगार्ड्स तैनात किए जाएंगे। होमगार्ड्स को 375 रुपये मानदेय दिया जाता है। नए वित्त वर्ष में मानदेय बढ़ाएंगे। सरकारी संस्थानों से प्राइवेट सिक्योरिटी हटाकर होमगार्ड्स तैनात करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इनका कैडर रिव्यू भी किया जाएगा। प्रदेश में 1.60 लाख होमगार्ड्स हैं। इनमें से 92 हजार ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि पहले साठ हजार जवान ड्यूटी करते थे। दो महीने के अंतराल में सभी जवानों को वर्दी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1,400 होमगार्ड्स हैं, इसमें से 1,356 जवानों की ड्यूटी लगी है। रेलवे ने 250 जवान मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उनका विभाग भी प्रयासरत है। मटर प्रसंस्करण यूनिट लगाने के लिए भारत सरकार की ओर से सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही बुंदेलखंड में प्रसंस्करण इकाइयां लगाई जाएंगी। बाढ़ आने की स्थिति में होमगार्ड्स की आपदा प्रबंधन टीमें बनाई गई हैं, जो बाढ़ प्रभावित 53 ब्लाकों में काम कर रही हैं।

इस मौके पर मंडलीय कमांडेंट आरके आजाद, जिला कमांडेंट अजय कुमार सिंह, जालौन कमांडेंट विनोद कुमार शाक्या और ललितपुर कमांडेंट अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

मार्च में पूरा हो जाएगा ट्रेनिंग सेंटर
अंबाबाय में बन रहा होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण करने आए होमगार्ड्स मंत्री ने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर का का पचास फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है। इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कराने की कोशिश है। 2.65 हेक्टेयर में 9.23 करोड़ रुपये की लागत से यह सेंटर निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed