फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Negligence: Electricity transformer has been out of order for five days

लापरवाही : पांच दिन से खराब है बिजली ट्रांसफार्मर

Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Electricity transformer has been out of order for five days
बमनुआं में 5 दिन से फुंका पडा ट्रांसफार्मर
टहरौली। तहसील से सटे ग्राम बमनुआं के पठला मोहल्ले में रखा 63 केवी बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने के पांच दिनों बाद भी बदला नहीं जा सका है। इस कारण गांव के आधे से ज्यादा उपभोक्ता अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से किसानों और छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। बमनुआं निवासी राकेश कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने डायल 1912 पर शिकायत की थी। इसमें 48 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की बात कही गई थी। जब उसने टहरौली उपकेंद्र के जेई से जानकारी का प्रयास किया तो उन्होंने बताया कि अभी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन

वीरेंद्र लंबरदार, गोविंददास कुशवाहा, संजय शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों से जांच कराकर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - जेई टहरौली उपखंड मो. सोहेल सिद्दीकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed