फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Necessary operation possible but normal OPD will be postponed

जरूरी ऑपरेशन हो सकेंगे पर सामान्य ओपीडी रहेगी स्थगित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Necessary operation possible but normal OPD will be postponed
झांसी। कोरोना वायरस के चलते अस्पतालों में रोकी गईं आकस्मिक और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के बाद अब अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन में कई मरीजों के जरूरी ऑपरेशन लंबित चल रहे थे, जिससे परेशानी लगातार बढ़ती जा रही थी। अब उनके ऑपरेशन भी हो सकेंगे। कोरोना वायरस का संक्रमण जारी रहने की संभावना है। इसलिए कुछ जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता। अत: जनपद के जिला और महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही निजी चिकित्सालयों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को शुरू किया जा रहा है। अस्पतालों को जिन जरूरी सेवाओं को शुरू करने के लिए कहा गया है, उनमें सर्जरी से संबंधित ओपीडी सेवाएं भी शामिल हैं लेकिन सामान्य ओपीडी अभी स्थगित रहेगी। एसीएमओ डॉ. एनके जैन ने बताया कि निजी अस्पताल जहां पर आकस्मिक सेवाएं शुरू की गई हैं। उन अस्पतालों में संक्रमण से बचाव व रोकथाम प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। ये सेवाएं होंगी शुरू - रेबीज व अन्य टीकाकरण - गर्भ समाधान और नसबंदी - टीबी की जांच और इलाज - गर्भवती की जांच व इलाज - डायग्नोस्टिक इमेजिंग व लैब - दो साल तक बीमार शिशुओं की जांच, इलाज - एचआईवी जांच को आईसीटीसी, एआरटी सेंटर - जिला अस्पतालों, सीएचसी में एनसीडी क्लीनिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed