फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Near fourlane temple sing

हाईवे, फोरलेन के आसपास बने धर्मस्थल चिह्नित होंगे

Sat, 13 Mar 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Near fourlane temple sing
झांसी। यातायात, आवागमन, हाईवे, फोरलेन, पुल निर्माण या विकास के अन्य कार्यों में बाधक बन रहे झांसी के धर्मस्थल हटाने की कार्रवाई जल्द होगी। शासन से निर्देश आने के बाद सभी महकमे इस मामले पर सजग हो गए हैं। झांसी-खजुराहो मार्ग समेत कई अन्य जगह तमाम धर्मस्थल निर्माण में बड़ी चुनौती बने हुए हैं। धर्मस्थलों का मामला संवेदनशील होने के नाते अब तक विभाग इन्हें टाल रहे थे। अब सभी विभागीय प्रमुखों ने प्रोजेक्ट में बाधा बन रहे ऐसे स्थलों की सूची मंगवाई हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने 2011 के बाद सड़क पर या सड़क किनारे बने धर्मस्थल हटाने और 2011 से पहले बने धर्मस्थलों को निजी स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं, सार्वजनिक रास्तों पर धार्मिक गतिविधियों के कारण यातायात या जनता के आवागमन में कोई बाधा पैदा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। ऐसा न होने पर जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मीडिया में खबर आने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आ गए हैं। पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता अवधेश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे धर्म स्थलों की सूची मांगी गई है। सूची आते ही नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक राजीव पाठक ने भी कहा कि शासन के निर्देशों का पालन होगा। हालांकि उनके कार्यक्षेत्र में अभी ऐसा कोई धर्मस्थल बाधा नहीं बन रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार उधर, एनएचएआई के छतरपुर खंड में झांसी-खजुराहो मार्ग के निर्माण में कुछ धर्मस्थल बाधा बन रहे हैं। उन पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अखबाराें से ही शासन के इस निर्देश की जानकारी हुई है। जैसे ही हमारे पास अधिसूचना आती है नगर निगम सीमा के अंतर्गत ऐसे धर्मस्थलों की सूची तैयार करवाएंगे। पुलिस व अन्य विभागों के समन्वय से नियमानुसार उन्हें हटवाया और शिफ्ट कराया जाएगा’
रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed