{"_id":"5d7412a38ebc3e018167182f","slug":"near-a-pm-house-will-make-tree-new-park-jhansi-news-jhs14756175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवासों के बीच बनेगें तीन पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवासों के बीच बनेगें तीन पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। करारी में 756 प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। आवासों का आवंटन भी किया जा चुका है। अब झांसी विकास प्राधिकरण इन आवासों के बीच तीन पार्कों का निर्माण करेगा। इसके अलावा अन्य बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस पर झांसी विकास प्राधिकरण लगभग चार करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करारी, सिमराहा, खैलार, बिजौली, अंबावाय में मकानों का निर्माण कराया जा रहा है। योजना के तहत करारी प्रथम में 756 आवास बनाए जा रहे हैं। ई-लॉटरी के माध्यम से 553 मकानों का आवंटन भी कर दिया है। अब करारी में आवासों के इर्द गिर्द चारदीवारी का निर्माण होगा। साथ ही कॉलोनी के अंदर जाने के लिए एक मुख्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) आवासों के बीच खाली पड़ी 2500 वर्ग मीटर जमीन पर तीन पार्कों का निर्माण भी कराएगा।
तीनों पार्कों में हरियाली, बेंच, बच्चों के झूलों के साथ ही फुलवारी को लगाया जाएगा। पार्कों में फलदार व छायादार पेड़ों को लगाया जाएगा। साथ ही कॉलोनी में आंतरिक ड्रेनेज सिस्टम, एलटीपी, सड़कें, बिजली, पानी की सुविधाओं को भी मुहैया कराया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों पर जेडीए चार करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस संबंध में जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि करारी प्रथम में पीएम आवास योजना के अंतर्गत मकानों को बनाया जा रहा है, जो अंतिम दौर में हैं। तीन पार्क बनाने के अलावा कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। कार्य योजना को तैयार किया जा रहा है, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।