फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nay sal me suru ho jayga hastsilfiyo ke liye bajar

नए साल में शुरू हो जाएगा हस्तशिल्पियों के लिए बाजार

Sun, 27 Oct 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
nay sal me suru ho jayga hastsilfiyo ke liye bajar
नए साल में शुरू हो जाएगा हस्तशिल्पियों के लिए बाजार
विज्ञापन

झांसी। हस्तशिल्पियों को कारोबार का मंच देने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में अरबन हाट का निर्माण किया गया है। हालांकि, इसका काम 2016 में पूरा होना था, लेकिन बजट के अभाव में अब जाकर ये काम पूरा हुआ है। इसमें बिजली कनेक्शन भर होना बाकी है। कनेक्शन होने के बाद शिल्पियों को दुकानों का आवंटन किया जाएगा। नए साल में अरबन हाट को शुरू करने की जेडीए की तैयारी है।
हस्त शिल्पियों को उनके उत्पाद बेचने को उचित बाजार मिल सके, इसके लिए किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड की छह एकड़ जमीन अरबन हाट का निर्माण का निर्णय लिया गया था। छह एकड़ क्षेत्रफल में 4.45 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना पर काम अगस्त 2014 में शुरू हुआ था। निर्माण की अवधि मई 2016 तय की गई थी। अरबन हाट में 52 दुकानें, चार प्रदर्शनी हॉल, एक म्यूजियम, ओपन थियेटर, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, एटीएम, पावर हाउस का प्रावधान किया गया था। निर्माण कार्य के शुरू होते ही कई बार बजट की कमी होेने के कारण निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। जिसके चलते निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। लेकिन, अब जेडीए द्वारा निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा अरबन हाट में लाइट की व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग से बिजली कनेक्शन के प्रयास किया जा रहे हैं। कनेक्शन होने ही दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

रियायती दरों पर मिलेंगी दुकानें
जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि अरबन हाट का निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है। बिजली की व्यवस्था की जा रही है। अरबन हाट में पंजीकृत शिल्पियों को रियायती दर पर दुकानों का आवंटन किया जाएगा। जिलाधिकारी की निगरानी में समिति का गठन किया गया है। दुकानों से अधिक आवेदन आने पर लॉटरी पद्धति से आवंटन होगा। बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए बिजली विभाग से की जा रही कनेक्शन की वार्ता अंतिम दौर में है। बिजली की व्यवस्था का काम पूरा होते ही आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed