{"_id":"5a45401d4f1c1bb34a8b9011","slug":"nay-sal-me-banega-nya-parytn-isthal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये साल में तैयार होगा नया पर्यटन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये साल में तैयार होगा नया पर्यटन स्थल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
rani mahal, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपरी की पहाड़ी पर स्थित हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा स्थल को नये साल में पर्यटन विभाग नये पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करेगा। इसके लिए 13 लाख रुपये का प्रस्ताव जिला योजना समिति की बैठक में मंजूर हो चुका है।
पर्यटन विभाग पहाड़ी पर ग्रिल लगाकर प्लेटफार्म बनवाएगा, ताकि यहां से पर्यटक पूरे शहर का नजारा ले सके। सीपरी पहाड़ी पर वर्ष 2006 मेें मेजर ध्यानचंद की हॉकी खेलती विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी, जो लगभग 44 फीट ऊंची है और यह रेल व सड़क मार्ग से काफी आकर्षित लगती है। वहीं प्रतिमा स्थल से पूरे शहर का नजारा भी बेहद सुंदर लगता है। कई जगह से लोग फोटोग्राफी करने और शहर को निहारने यहां आते है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डा. कल्याण सिंह यादव ने बताया कि यहां सीढ़ियों बनेगी, पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को बैठने के लिए बैंच, धूप व बरसात से बचने के लिए शेड बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्य भी होंगे। कार्यदायी संस्था जल्द नामित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनवरी में बजट मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।